Type Here to Get Search Results !

गोंड समाज महासभा का वार्षिक सम्मेलन व स्मारिका-मार्गदर्शिका का हुआ विमोचन

गोंड समाज महासभा का वार्षिक सम्मेलन व स्मारिका-मार्गदर्शिका का हुआ विमोचन

सुनील शाह ठाकुर संवाददाता
जबलपुर। गोंडवाना समय।
गोंड समाज महासभा का गोंडवाना की राजधानी जबलपुर में वार्षिक परिवार मिलन समारोह मनाया गया एवं युवक-युवती परिचय स्मारिका 2019 के साथ ही गोंड समाज महासभा म प्र की मार्गदर्शिका का विमोचन रविवार 10 फरवरी को संपन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम आयुध निमार्णी खमरिया गीतायन हाल जबलपुर में प्रकृति शक्ति फड़ापेन का पूजन पाठ गोंडी धर्म-रीति रिवाज से किया गया । कार्यक्रम स्थल परिसर के मैदान में बच्चों 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, महिलाओं द्वारा सुई धागा दौड़ व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अतिथियो का स्वागत व गोंडी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति किया गया और उपस्थित परिवारों द्वारा अपना अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरूमाल बी एस परतेती प्रदेश अध्यक्ष गोंड समाज महासभा मप्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिरूमाल कमल मर्सकोले प्रदेश उपाध्यक्ष गोंड समाज महासभा मप्र बरघाट, पूर्व विधायक तिरू. धर्म सिंह मसराम डिण्डौरी, तिरू. गुलजार सिंह मरकाम राष्ट्रीय संयोजक गोंडवाना समग्र क्रांति आदोलन, तिरू. शोभा राम भलावी पूर्व अध्यक्ष आदिवासी वित्त विकास निगम भोपाल मप्र, तिरू के एस नेताम संयुक्त संचालक कृषि विभाग,  तिरू एस. आर. गोंड प्रदेश सचिव, तिरू कौशल सिंह पोर्ते प्रदेश सह सचिव, तिरू डॉ के. एल. धुर्वे प्रदेश सदस्य, तिरू टी. आर बरकडेÞ जबलपुर, तिरू हेम सिंह पट्टा डिण्डौरी, तिरू चित्तौड़ सिंह कुशराम जिला
अध्यक्ष सिवनी, तिरू शिवकुमार मरकाम जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा, डॉ. सतीश उइके संरक्षक देवास, शिवकुमार मसराम जिला अध्यक्ष श्योपुर, तिरू मल्लू सिंह धुर्वे जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर, तिरू राजभान सिंह श्याम कोषाध्यक्ष सतना, तिरू लखनसिह मरकाम ब्लाका अध्यक्ष तेन्दूखेड़ा, तिरू भाई लाल ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष गोकास तेन्दूखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ठाकुर दमोह, तिरू रामकुमार परस्त्ते ब्लाक सचिव, तिरू मिठ्ठू सिंह सोयाम ब्लाक कोषाध्यक्ष,तिरू टीकाराम ठाकुर कोषाध्यक्ष गोकास तेन्दूखेड़ा,सहित अनेक जिलों के  पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन व अन्य जिलों से आये गोंड समाज महासभा के पदाधिकारियों व सगाजनों की मेजवानी जबलपुर कार्यकारिणी तिरू महेश वटटी, कोमल सिंह कोरचे, नरेश सिंह आदि पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा की गई। कार्यक्रम में आभार तिरू एस. एस. तेकाम जिला अध्यक्ष जबलपुर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.