Type Here to Get Search Results !

मजदूर के बेटे का मॉडल जाएगा जापान,राष्ट्रीय स्तर पर टॉप

मजदूर के बेटे का मॉडल जाएगा जापान,राष्ट्रीय स्तर पर टॉप

आमानाला स्कूल में कक्षा आठवी पर अध्ययनरत है छात्र

सिवनी। गोंडवाना समय। 
जिले के आदिवासी विकासखंड धनौरा के आमानाला स्कूल में पदस्थ मजदूर के बेटे धमेन्द्र यादव पिता टीकम प्रसाद यादव का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकरअब जापान जाएगा। आठवीं कक्षा के छात्र का मॉडल मप्र की ओर से गए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किए गए  मॉडलों में टॉप पर है। हालांकि मॉडल कब जाएगा इसकी तारीख तय नहीं हुई है।जिला शिक्षा विभाग एवं  शिक्षक मिथलेश ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार उनके आमानाला स्कूल में कक्षा आठवी में अध्ययनरत छात्र धमेन्द्र यादव पिता टीकम प्रसाद यादव के चलित जैविक शौचालय कुर्सी का मॉडल का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर जापान के लिए चयनित हो गया है। इस शाला के शिक्षक मिथलेश ठाकुर के सहयोग से शाला के छात्र द्वारा बनाया गया माडल चलित जैविक शौचालय  का जिला स्तर से चयन प्रदेश के लिए हुआ था जहां से इसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ ओर अव राष्ट्रीय स्तर से इस माडल का चयन अंतर्राष्टीय स्तर के लिए कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 वी नेशनल विज्ञान माडल प्रदर्शनी का अयोजन 14 एवं 15 फरवरी को आई आई टी दिल्ली मे हुआ था।
उस विज्ञान माडल प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 800 माडल पहुंचे थे उन्हीं मॉडलों  मे से सिवनी जिले के आदिवासी विकासखंड धनौरा अंतर्गत संचालित शासकीय माध्यमिक शालाआमानाला  के कक्षा आठवी में अध्ययनरत छात्र धमेन्द्र यादव पिता टीकम प्रसाद के द्वारा बनाए गए माडल चलित जैविक शौचालय कुर्सी का चयन टाप 60 में हुआ। इस विधार्थी ने अपना प्रदर्शन जिले स्तर से राज्य स्तर पर एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर किया। जानकारी के मुताबिक  राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए मप्र से 42 माडल चयनित हुए थे जिसमे जबलपुर संभाग से इस छात्र का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर परजापान के लिए किया गया है।

बीमार दादी को मॉडल बनाने का आया था ख्याल-

आमानाला स्कूल के शिक्षक मिथलेश ठाकुर ने बताया कि धमेन्द्र यादव का एक छोटा सा परिवार है। माता-पिता और दो बहन एक बुजुर्ग दादी थी। शिक्षक ने बताया कि बुजुर्ग दादी की बीमार रहने और शौच की परेशानी को देखकर उसके मन में चलित और जैविक शौचालय का मॉडल  बनाने का ख्याल आया है। छात्र धर्मेन्द्र की सोच से शिक्षाक मिथलेश ठाकुर और उनके स्कूल  का  पूरा स्टॉफ प्रभावित हुआ और फिर  धर्मेन्द्र ने शिक्षक मिथलेश ठाकुर,भूरा विश्वकर्मा एवं श्री बंटी चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में चलित जैविक शौचालय का मॉडल बनाने में कामयाब हुआ। शिक्षक मिथलेश ठाकुर ने गोंडवाना समय से बातचीत करते  हुए बताया कि धर्मेन्द्र द्वारा बनाया गया चलित जैविक शौचालय बहुउद्देशीय और वर्तमान में घरों व सुलभ शौचालय से हटकर है।  बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को लेटाकर शौच कराया जा सकता है। सबसे खास बात तो यह इस शौचालय में मल पूरा पानी बन जाता है इससे पेड़ों की सिंचाई भी की जा सकती है। बताया जाता है कि चलित जैविक शौचालय का मॉडल बनाकर सिवनी जिले को गौरान्वित करने वाले छात्र धर्मेन्द्र यादव के घर की माली हालत खराब है और उसके घर मोबाईल तक मौजूद नहीं है। शाला परिवार  के समस्त सदस्यों  एवं प्राचार्य लखन सिह बेलिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के एसएस मरकाम,जिला शिक्षा अधिकारी  एसपी लाल ने छात्र  एवं शिक्षक को अपनी शुभकामनाऐ प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.