1000 रूपए प्रतिमाह के लिए भारिया जनजाति की महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर धरना
कलेक्टर के आश्वासन पर घर लौटी महिलाएं
सिवनी। गोंडवाना समय।भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट में निवासरत विशेष संरक्षित भारिया जनजाति की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने से सिवनी जिले में निवासरत भारिया जनजाति की महिलाऐं गुस्सा गई हैं। सिवनी के कई गांव में निवास कर रही भारिया जनजाति की महिलाऐं भी सरकार से एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाने की मांग कर रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाऐं कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क पर धरना देकर बैठी रही। कलेक्टर प्रवीण अढ़ायच द्वारा भोपाल स्तर पर जानकारी भेजी जाने की बात कही जाने के बाद महिलाओं का धरना बंद हुआ और वे अपने घर लौट गए।