1342 मतदान केन्द्र में चुनाव आयोग की 11 हजार सेना तैनात
रिजर्व में रखे गए कर्मचारी देर शाम तक हुए परेशान
सिवनी। गोंडवाना समय।जिले में 1342 मतदान केन्द्रों में 28 नंवबर को चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 5 हजार सुरक्षा बल के साथ चुनाव आयोग की 11 हजार सेना यानी अधिकारी-कर्मचारी 27 नवंबर को शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज से रवाना होकर मतदान केन्द्रों में तैनात हो गए हैं। सुबह सात बजे से ही अधिकारी-कर्मचारी सामग्री वितरण केन्द्र पॉलीटेक्निक ग्राउंड पहुंच गए थे। जहां से मतदान सामग्री के साथ कर्मचारी बसों में बैठकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गए थे। वहीं दो हजार के लगभग कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया था जो देर शाम परेशान होते नजर आए। खासकर महिला कर्मचारी ज्यादा परेशान्ो हुई।